8 दिन पहले छुट्टी पर गए BPSSC अध्यक्ष, सेंटर से क्वेश्चन पेपरलीक होने का दावा,बिहार में दरोगा भर्ती मुख्य परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत 27 मई 2026 को दो पालियों में एग्जाम ली गई थी।बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीख की जानकारी अलग से दी जाएगी।आयोग ने सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक संदेशों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
करीब 3 महीने पहले आयोग ने दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) भर्ती मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। मुख्य परीक्षा में सफल 10,759 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयनित किया गया था।बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस अवर निरीक्षक के 1,799 पदों पर भर्ती के लिए मई 2026 में मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के बाद कुछ केंद्रों से कदाचार और प्रश्नपत्र से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।सामान्य हिन्दी पेपर में 34,302 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 414 अभ्यर्थियों को विभिन्न कारणों से अयोग्य घोषित किया गया था।
वहीं 33,726 अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हता प्राप्त करने में सफल रहे। सामान्य अध्ययन पेपर में 34,298 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 998 अभ्यर्थी अयोग्य पाए गए। बिहार पुलिस में 1,799 दरोगा पदों के लिए 27 मई 2026 को आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के आरोपों को लेकर अभ्यर्थियों ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया था। अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से मार्च निकालकर जेपी गोलंबर तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया।