बिहार में अगले दो दिन कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं।बिहार के कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। मुंगेर समेत कई जगहों पर नदी किनारे वाले कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
पटना स्थित मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, समस्तीपुर और सीतामढ़ी में भारी वर्षा की संभावना है। इस दौरान आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आठ सितंबर को गोपालगंज, सीवान और पश्चिम चंपारण जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना है। इस दौरान 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। विभाग के मुताबिक आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसलिए बारिश के दौरान घर से बाहर न निकलें।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार , मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर,मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा,सहरसा, रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, पटना, नालन्दा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा, बेगुसराय, जमुई, बांका, खगड़िया और भागलपुर जिलों में झमाझम बारिश देखी जा सकती है।