बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसमें 5.32 लाख से अधिक मतदाता 150 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।विधान परिषद में शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इसके लिए निर्वाचन आयोग तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।

कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 532847 मतदाता अपना वोट गिराएंगे। इनमें 386199 पुरुष और 146611 महिला हैं।स्नातक श्रेणी की सीटों के लिए कुल 492594 और शिक्षक श्रेणी की सीटों के लिए 40253 मतदाता हैं। इनमें 37 मंगलामुखी (थर्ड जेंडर) मतदाता हैं।शिक्षक कोटे की चार और स्नातक कोटे की भी चार सीटों पर चुनाव हो रहा है।
कुल 150 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के साथ ही उनके भाग्य का निर्णय हो जाएगा और 27 अक्टूबर को मतगणना के साथ विजेता की घोषणा भी हो जाएगी।164 ने किया था नामांकनदलीय-निर्दलीय मिलाकर कुल 164 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था।दस्तावेज की कमी और तथ्यगत त्रुटियों के कारण उनमें से 12 के पर्चे निरस्त हो गए थे।
दो निर्दलीय अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। उसके बाद कुल 150 दावेदार शेष रह गए हैं। उनमें 90 प्रत्याशी स्नातक कोटे की चार सीटों के लिए हैं। शिक्षक कोटे की सीटों के लिए कुल 60 प्रत्याशी मैदान में हैं।