लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सरकार को जमकर घेरा. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी और CM योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशा’ना साधा।
उन्होंने इस दौरान कहा कि BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान है। अखिलेश ने कहा कि अगर जापानी छात्र थोड़ी रिसर्च करते तो शायद CM के साथ सेल्फी लेने की हिम्मत नहीं करते अखिलेश यादव ने बीजेपी के नारे और PDA को लेकर भी हमला बोला.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर वह बीजेपी का मतलब बताएं तो इसका अर्थ ‘भाग जाओ पाकिस्तान’उन्होंने कहा कि बीजेपी PDA से घबराई हुई है. इसलिए वह PDA की परिभाषा बदलने की कोशिश कर रही है.