भाजपा ने साधा निशाना भाजपा का पलटवार, विपक्ष के इन कदमों और आरोपों पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है!भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक्स (X) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने शक्तियों के पृथक्करण’ को ‘सत्ता की हताशा’ समझ लिया है और वह संवैधानिक कानून को राजनीतिक नाटक में बदल रहे हैं।
भाजपा का कहना है कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को अपनी रोजमर्रा की राजनीतिक लड़ाई में घसीटने की कोशिश कर रहा है। सीजेआई द्वारा विपक्षी नेताओं से मुलाकात न करने के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया और इसे सही संदेश बताया।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि विपक्ष के आरोप पूरी तरह निराधार हैं!सुप्रीम कोर्ट पहले ही SIR की संवैधानिक वैधता पर फैसला दे चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश भर के चुनावों में लगातार हार रही है, इसलिए वह इस तरह की बयानबाजी कर रही है।