बिहार की सियासत में इन दिनों हलचल मची हुई है. आरजेडी के फेसबुक पेज के जरिए एक पोस्ट शेयर किया गया. इसमें एक वीडियो शेयर किया गया था. उस वीडियो में बीजेपी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही जा रही थी. अब यह मामला थाने तक पहुंच गया है.
बीजेपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भारी पड़ गया. तेजस्वी यादव के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की गई है.
ख़बरों के अनुसार कोतवाली थाने में बीजेपी के मीडिया प्रमुख दानिश इकबाल की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है. दानिश इकबाल की माने तो, वह बीजेपी कार्यालय में काम कर रहे थे. काम के दौरान ही उनकी नजर राजद के ऑफिशियल फेसबुक पेज के जरिए किए गए पोस्ट पर पड़ी. उसमें एक वीडियो शेयर किया गया था. उस वीडियो में बीजेपी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है.

इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा कमलेश यादव और एक यूट्यूब चैनल से जुड़े संबंधित लोगों के खिलाफ भी एक्शन लेने की मांग की. दानिश इकबाल ने स्क्रीनशॉट, वीडियो के लिंक के साथ-साथ पेन ड्राइव भी पुलिस को दि.
बीजेपी के मीडिया प्रमुख दानिश इकबाल ने वीडियो डिलीट करने की मांग की ,क्योंकि इससे समाज में लोगों के बीच गलत संदेश जाता है. ख़बरों के अनुसार पुलिस की ओर से मामले में जांच का आश्वासन दिया गया है.