Close Menu
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
    • मुंबई
  • दिल्ली/एनसीआर
  • कारोबार
  • खेल
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • e-Paper
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, October 20, 2026
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Hind ki Asha
Subscribe
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
    • मुंबई
  • दिल्ली/एनसीआर
  • कारोबार
  • खेल
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • e-Paper
Hind ki Asha
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • दिल्ली/एनसीआर
  • कारोबार
  • खेल
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • e-Paper
Home » BJP को लगा बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में हुए शामिल

BJP को लगा बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में हुए शामिल

Hindi kiBy Hindi kiSeptember 14, 2026
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest Email Telegram

पूर्व भाजपा विधायक और पार्टी के प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष एनएल नरेंद्र बाबू रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. भारत जोड़ो कन्वेंशन में आयोजित पार्टी ज्वाइनिंग कार्यक्रम के दौरान कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, मंत्री रामलिंगारेड्डी, गारंटी योजनाओं की क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष एचएम रेवन्ना, पूर्व मंत्री रानी सतीश, पूर्व मेयर रमेश समेत कई नेता मौजूद रहे.

नरेंद्र बाबू ने शुक्रवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के साथ प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा देने का ऐलान किया था. उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर उन नेताओं और कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया था, जिन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए लंबे समय तक काम किया. नरेंद्र बाबू पिछड़े वर्ग के तिगाला समुदाय के प्रमुख नेताओं में माने जाते हैं.नरेंद्र बाबू ने अपने राजनीतिक जीवन के 10 साल भाजपा को दिए, लेकिन उन्हें उचित पद और सम्मान नहीं मिला. उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें लगातार इंतजार कराया गया और पार्टी ने उन्हें तथा उनके समर्थकों को राजाजीनगर और महालक्ष्मी लेआउट में नजरअंदाज किया.

नरेंद्र बाबू ने 2019 के राजनीतिक घटनाक्रम का भी जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि जब कांग्रेस और जेडीएस के 17 विधायक ‘ऑपरेशन कमल’ के तहत भाजपा में शामिल हुए थे, तब उन्होंने अपनी विधानसभा सीट का त्याग किया था. पूर्व विधायक ने भाजपा में ‘पिता-पुत्र’ की राजनीति हावी होने का आरोप भी लगाया था. उनका कहना था कि पार्टी में नेतृत्व के करीबी लोगों को ही मौके मिल रहे है।

उन्होंने भाजपा के प्रदेश नेताओं और सांसदों पर कर्नाटक से जुड़े मुद्दों पर पर्याप्त प्रतिक्रिया नहीं देने का भी आरोप लगाया था. नरेंद्र बाबू ने दावा किया था कि भाजपा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के फैसले ही अंतिम हो गए हैं.नरेंद्र बाबू ने कहा था कि उन्होंने बिना किसी शर्त के कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है. अब रविवार को भारत जोड़ो कन्वेंशन में उनकी औपचारिक रूप से कांग्रेस में एंट्री हो गई. नरेंद्र बाबू का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है. कांग्रेस 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने अहिंदा (AHINDA) सामाजिक आधार को मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest Email Telegram
Hindi ki
  • Website

Related Posts

राहुल गांधी का चेन्नई  मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया

October 10, 2026

तमिलनाडु समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म

October 4, 2026

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने की CM सी. जोसेफ विजय सरकार की तीखी आलोचना

October 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

मनोरंजन
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • दिल्ली/एनसीआर
  • कारोबार
  • मनोरंजन

Company

  • Contact Info
  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Hind Ki Asha. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.