बुलंदशहर में 30 करोड़ से होगा 20 संपर्क मार्गों का होगा कायाकल्प,शासन ने सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण व नवनिर्माण के एस्टीमेटों को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।ग्रामीण सड़कों के नेटवर्क को मजबूती देने के लिए संपर्क मार्गो के नवनिर्माण के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग अब टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराएगा।
शासन ने शुरूआत में जनपद के 20 गा्रमीण संपर्क मार्गो के नवनिर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही 10 करोड़ रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है।लोक निर्माण विभाग ने पिछले दिनों सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा 450 से अधिक से संपर्क मार्गो के नवनिर्माण के एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिए थे।

शासन ने इस वित्तीय वर्ष के सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा संपर्क मार्गो के एस्टीमेट को ग्रामीण संपर्क मार्गो के नवनिर्माण के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है।लोक निर्माण विभाग जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर नवनिर्माण का कार्य शुरू करा देगा। गा्रमीण संपर्क मार्गो के नवनिर्माण से ग्रामीणों को आवागमन मे सहूलियत होगी।