केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें डाक के जरिए भेजे गए पत्र में जल्द हत्या किए जाने की चेतावनी दी गई है। पत्र में लिखा है, ‘आपको जल्द ही हार्डकोर आतंकियों द्वारा मार दिया जाएगा।’ धमकी सामने आने के बाद मामला सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
चिराग पासवान को भेजे गए धमकी भरे पत्र में सीधे उनकी हत्या की चेतावनी दी गई है। पत्र भेजने वाले ने दावा किया है कि उन्हें जल्द ही हार्डकोर आतंकियों के हाथों मार दिया जाएगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि पत्र किस व्यक्ति या संगठन ने भेजा है।
चिराग पासवान के कार्यालय ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा है। इसमें पूरे मामले पर ध्यान देने और जरूरी सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की गई है। चिराग पासवान केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा से जुड़ी इस धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है।