नीट प्रदर्शन मामले में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी एफआईआर को सुप्रीम कोर्ट ने रद कर दिया है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी मामले रद माने जाएंगे।CJP ने दिल्ली में 5 सितंबर को होने वाले अपने प्रस्तावित मार्च को वापस ले लिया है।
कोर्ट का यह आदेश केंद्र सरकार के उस आश्वासन के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि 20 जुलाई के प्रदर्शन को लेकर प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामले वापस ले लिए जाएंगे। साथ ही भविष्य में इस विरोध प्रदर्शन को लेकर कोई नया मामला दर्ज नहीं किया जाएगा।गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले आरोपियों को इससे छूट नहीं दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक कदम के बाद CJP ने दिल्ली में 5 सितंबर को होने वाले अपने प्रस्तावित मार्च को वापस ले लिया है।
कोर्ट का यह आदेश केंद्र सरकार के उस आश्वासन के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि 20 जुलाई के प्रदर्शन को लेकर प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामले वापस ले लिए जाएंगे। साथ ही भविष्य में इस विरोध प्रदर्शन को लेकर कोई नया मामला दर्ज नहीं किया जाएगा।कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल 2,873 लोगों में से कुछ के खिलाफ एक FIR पर आगे बढ़ने की अनुमति दी है।