!कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 16-17 अक्तूबर को प्रशासनिक कारणों से बंद रहेगा। यह फैसला कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 16 अक्तूबर को तिरंगा मार्च के आह्वान के बाद लिया गया।
दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित सेंट्रल पार्क दो दिनों के बंद कर दिया गया है.
एनडीएमसी ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए नोटिस जारी किया!दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित ‘सेंट्रल पार्क’ को 16 और 17 अक्टूबर के लिए आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है. NDMC ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए आज (15 अक्टूबर) यह नोटिस जारी किया. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कल यानी 16 तारीख को यहां पर ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम का ऐलान किया हुआ है और लोगों से यहां पहुंचने की अपील की थी.
आम आदमी पार्टी ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की घोषणा की हुई है! अभिजीत दीपके ने इस कार्यक्रम की घोषणा CJP के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद की थी. दोनों को जंतर-मंतर में कथित तौर पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने, बांड की शर्तों का उल्लंघन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
अभी वो तिहाड़ जेल में हैं. इस बीच दिल्ली पुलिस ने कहा कि एनडीएमसी ने हमें पत्र लिखकर सूचित किया है कि प्रशासनिक कारणों से सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को पार्क बंद रहेगा. एनडीएमसी ने दिल्ली पुलिस से ये भी अनुरोध किया है कि इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील सार्वजनिक पार्क की सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं और किसी भी अन-ऑथराइज्ड व्यक्ति को पार्क में प्रवेश न करने दिया जाए!