उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान योगी ने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सपा को हमेशा के लिए ‘साफ’ कर देगी।

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर गरीबों को अपने एजेंडे में कभी जगह नहीं देने और परिवार के हितों के लिए प्रदेश को पीछे रखने का आरोप लगाया।सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में भोजन बनाने वाले रसोइयों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी भी दे रही है।
मुख्यमंत्री ने रसोइयों के मानदेय में वृद्धि, दुर्घटना की स्थिति में दो लाख रुपये की सहायता, पांच लाख रुपये तक के नकद भुगतान रहित इलाज की सुविधा और साड़ी के लिए मिलने वाली राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये करने की घोषणा की।
सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें ‘बबुआ’ कहकर संबोधित किया और कहा, “आज आपने समाजवादी पार्टी के मुखिया का बयान पढ़ा होगा। बबुआ ने कहा है कि जब हमारे परिवार के सभी लोग सांसद हैं, इसीलिए तो सपा सपा बनी हुई है। हमने कहा कि सपा इसलिए सपा है क्योंकि जनता उसे अगले चुनाव में हमेशा के लिए साफ कर देगी।”