मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि न्याय व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत आम आदमी का विश्वास है। मजबूत बार और बेंच के समन्वय से ही न्याय का रथ आगे बढ़ेगा। सरकार का लक्ष्य ऐसी व्यवस्था बनाना है, जिसमें निर्दोष को भय न हो, अपराधी बच न सके और हर नागरिक को बिना भेदभाव समय पर न्याय मिले।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने कहा कि अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए जो भी प्रस्ताव हाईकोर्ट की तरफ से आएगा उसमें राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी।
देश के प्रबुद्ध समाज में अधिवक्ता समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समाज की विचारधारा को दिशा देने और उसके विश्वास का प्रतीक बनने में अधिवक्ताओं का योगदान रहा है।योगी ने हिंदी दिवस, हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी के अवसर पर आस्था की इस पवित्र भूमि प्रयागराज से सभी को बधाई। हरितालिका तीज भी हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है।