CNN, MS NOW और Politico की व्हाइट हाउस में वापसी, फेडरल जज ने पलटा फैसला ।अमेरिकी फेडरल जज टिमोथी केली ने ट्रंप प्रशासन के CNN, MS NOW और Politico पर लगाए प्रेस प्रतिबंध को असंवैधानिक बताते हुए व्हाइट हाउस में उनकी एंट्री बहाल करने का आदेश दिया।
एक अमेरिकी फेडरल जज के व्हाइट हाउस में प्रेस की एंट्री बहाल करने के आदेश के कुछ ही घंटों बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘फेक न्यूज़’ करार दिए गए । CNN, MS NOW और Politico के पत्रकार व्हाइट हाउस लौट आए। रोके गए मीडिया आउटलेट्स के पत्रकारों की वापसी पर वहां मौजूद पत्रकारों की भीड़ उनके इर्द-गिर्द जमा हो गई। CNN की रिपोर्टर बेट्सी क्लेन दोबारा एंट्री मिलने के बाद अपने पहले ऑन-कैमरा ब्रॉडकास्ट की तैयारी कर रही थीं, तभी लोग उन्हें घेरकर तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे।
ख़बरों के अनुसार, क्लेन गुरुवार को व्हाइट हाउस परिसर में दोबारा दाखिल हुईं, जबकि उसी सुबह उन्हें और एक फोटो जर्नलिस्ट को गेट पर ही रोक दिया गया था। बाद में Politico के पत्रकारों को भी एंट्री मिल गई, जिससे तीनों टारगेटेड न्यूज ऑर्गनाइज़ेशन कैंपस के अंदर वापस आ गए।