दिल्ली,भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत !अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, 98 वर्षीय दिग्गज नेता को सीने में संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) और उम्र से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल लाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, 98 वर्षीय दिग्गज नेता को सीने में संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) और उम्र से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल लाया गया है।
डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए देश भर से दुआओं का दौर शुरू हो गया है।