दिल्ली प्रदर्शन,महिला पत्रकारों ने पुलिस पर लगाया यौन हमले का आरोपदिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को चीफ़ इलेक्शन कमीश्नर ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रोटेस्ट के दौरान दो महिला पत्रकारों और एक प्रदर्शनकारी महिला ने एक पुलिस ऑफ़िसर और पुलिस कर्मियों पर यौन हमले के आरोप लगाए हैं.दिल्ली पुलिस ने एक्स पर बयान जारी कर कहा है कि इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को दे दी गई है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान तीन महिलाओं ने दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी और कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैंप्रदर्शन के दौरान कवरेज कर रही महिला पत्रकारों और एक प्रदर्शनकारी महिला ने पुलिस कार्रवाई के समय एक वरिष्ठ अधिकारी (एसीपी रैंक) पर गलत तरीके से छूने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है!
थाने के बाहर प्रदर्शन एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग को लेकर पत्रकारों और कार्यकर्ताओं ने संसद मार्ग !थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में जवाब तलब किया है और बिना एफआईआर दर्ज किए जाने पर सवाल उठाए हैं।