दिल्ली में आज लग सकता है जाम? घर से निकलने से पहले जान लें एडवाइजरीकनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते दोपहर 3 बजेसे Connaught Placeऔर उसके आसपास के 21 प्रमुख रास्तों पर ‘कॉकटैच जनता पार्टी’ (CJP) के तिरंगा मार्च और प्रदर्शन के चलते भारी ट्रैफिक जाम और डायवर्जन रहने की संभावना है।
प्रभावित होने वाले मुख्य इलाके और रास्तेकनॉट प्लेस (इनर, मिडिल और आउटर सर्कल)पटेल चौक,पार्लियामेंट स्ट्रीट (Sansad Marg)विंडसर प्लेस (Windsor Place)अशोक रोड (Ashok Road)जंतर-मंतर रोड !इसके अलावा नई दिल्ली और मध्य दिल्ली की 21 प्रमुख सड़कें प्रभावित हो सकती हैं। ज़रूरी एडवाइजरी और सावधानियां!
सेंट्रल पार्क बंद: सुरक्षा कारणों से कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को आम जनता के लिए बंद रहेगा।यदि आपका इस रूट से गुजरना जरूरी है, तो घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें।जाम से बचने के लिए निजी वाहनों के बजाय दिल्ली मेट्रो या सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें।
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में 16 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के चलते 21 प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस के अनुसार, दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस और आस-पास के इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किए जा सकते हैं। वाहन चालकों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है!
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे कनॉट प्लेस और लुटियंस दिल्ली की ओर जाने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें। संभव हो तो निजी वाहनों के बजाय मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का इस्तेमाल करें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ताजा जानकारी प्राप्त करें।