केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने की मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली के जनपथ और कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के 4 किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं आज रात 10 बजे से कल (10 अक्टूबर) रात 10 बजे तक बंद होगी!
दिल्ली में कल (10 अक्टूबर) को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्षी दलों के बड़े विरोध प्रदर्शन को लेकर पूरी राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के बेहद सख्त इंतजाम किए गए हैं!गृह मंत्रालय ने इस अस्थायी शटडाउन को मंजूरी दी है। मेट्रो और ट्रेनें प्रभावित,दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर सुरक्षा कारणों से 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने या उनके गेट नियंत्रित करने का फैसला लिया गया है।
इसके अलावा, नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आने-जाने वाली 38 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की गई हैं।हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इन प्रतिबंधों की समीक्षा करने और इन्हें आनुपातिक रखने को कहा है। बॉर्डर सील और सुरक्षा बल तैनात: दिल्ली के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर भारी पुलिस बल, BSF और RAF के जवान तैनात हैं। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू कर दी गई है। पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। एहतियात के तौर पर दिल्ली में शराब के ठेके बंद रखने का आदेश भी जारी हुआ है।