बाहरी दिल्ली में भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर स्थित जनता विहार में पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला बताया जा रहा हैं । जिसमें उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया और ईंट-डंडों से पीटा गया। पुलिस ने एक किशोर को पकड़ा है।

घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल ,पुलिस ने मौके से 17 वर्षीय किशोर को ,धार दबोचा , जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य लोग फरार हो गए।पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को करीब 3 बजे बीट स्टाफ के हेड कॉन्स्टेबल दिनेश और हेड कॉन्स्टेबल राजेश जनता विहार में गश्त कर रहे थे।
जांच के दौरान उन्हें एक मोटरसाइकिल मिली, जिसके वैध दस्तावेज नहीं थे। नियमानुसार बाइक को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 66 के तहत थाने में जमा कराया गया।