हिरासत में लिए गए दिपके और नेहा बोरा, प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई!सीजेपी के अभिजीत दिपके ने आज दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मुहिम के तहत युवाओं से बड़ी संख्या में घरों से निकलने और तिरंगा लहराने की अपील की है।
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से लोगों को दूर रहने की अपील की है। कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू है। मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान में सशर्त अनुमति दी है।अभिजीत दिपके की हिरासत: दिल्ली पुलिस ने झंडेवालान स्थित उनके आवास पर नोटिस देकर कनॉट प्लेस न जाने की हिदायत दी थी।
इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू होने के चलते उन्हें हिरासत में लिया गया।नेहा बोरा और AISA का प्रदर्शन: नेहा बोरा और AISA के कार्यकर्ता मंडी हाउस से तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस की तरफ मार्च करने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया।
प्रशासनिक पाबंदियां: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) द्वारा प्रशासनिक कारणों से सेंट्रल पार्क को शुक्रवार और शनिवार (16-17 अक्टूबर 2026) के लिए आम जनता के लिए बंद कर दिया गया था!