अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में ले लिया गया,कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर, मिंटो ब्रिज दिल्ली में जगह-जगह प्रोटेस्ट, पुलिस भी एक्शन मोड में!
CJP के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है.नई दिल्ली के मध्य भाग में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को वापस लेने की मांग को लेकर!
आज, 10 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर पर एक विशाल विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। इस प्रदर्शन की अनुमति दिल्ली पुलिस ने नहीं दी थी, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अलग-अलग टुकड़ों में लुटियंस दिल्ली में घुसने का प्रयास किया।
कई बड़े नेता और प्रदर्शनकारी हिरासत में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पहुंचते ही पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। इसके अलावा, यूट्यूबर ध्रुव राठी और पार्टी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह को भी पुलिस ने डिटेन किया है।
कनॉट प्लेस और मिंटो ब्रिज पर धरपकड़, कनॉट प्लेस (CP) के आउटर सर्कल में बैरिकेडिंग तोड़कर जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे 150 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। मिंटो ब्रिज और हनुमान मंदिर के पास भी पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर बसों में भरा है!
छावनी में तब्दील हुई दिल्ली, दिल्ली पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के हजारों जवानों को तैनात किया गया है। जंतर-मंतर जाने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह सील कर दिया गया है।