डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने CM सी. जोसेफ विजय सरकार की तीखी आलोचना की है।डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने थूथुकुडी जिले में हाईवे के साइनबोर्ड पर हिंदी के इस्तेमाल को लेकर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की टीवीके सरकार की तीखी आलोचना की है।
थूथुकुडी जिले के एक स्टेट हाईवे पर लगाए गए नए साइनबोर्ड पर तमिल और अंग्रेजी के साथ हिंदी भी लिखी गई थी।तमिलनाडु में दशकों से केवल दो-भाषा नीति (तमिल और अंग्रेजी) ही मुख्य रूप से उपयोग की जाती है।साइनबोर्ड पर हिंदी दिखने के बाद राज्य में भाषा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु लंबे समय से केंद्र सरकार द्वारा हिंदी थोपे जाने का विरोध करता आया है।
उन्होंने सवाल किया कि क्या अब राज्य सरकार खुद ऐसा करने की कोशिश कर रही है!स्टालिन ने चेतावनी दी कि सरकार तमिलनाडु की दो-भाषा नीति के साथ खिलवाड़ न करे।विवाद बढ़ने के तुरंत बाद राज्य सरकार ने साइनबोर्ड से हिंदी के शब्द मिटा दिए।लापरवाही बरतने और नीति का उल्लंघन करने के आरोप में राजमार्ग विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।