कैप्टन स्मित से मिलने अस्पताल पहुंचे दुबई के क्राउन प्रिंस, गले लगाकर जताया आभार !दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर से अस्पताल में मुलाकात की!
![]()
दुबई के क्राउन प्रिंस, शेक हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भारतीय पायलट और फ्लाईदुबई के हीरो स्मित मच्छर से मुलाकात की। मच्छर का दुबई के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन पर उड़ान के दौरान उनके को-पायलट ने हमला किया था.
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कॉकरिट का दरवाजा खोलने और इस तरह 172 यात्रियों और क्रू सदस्यों की जान बचाने के लिए दुनिया भर में इस पायलट की तारीफ हो रही है।भारतीय पायलट स्मित मच्छर से मुलाकात के बाद दुबई के प्रिंस ने एक्स पर लिखा, हमारी और देश के नेतृत्व की ओर से, उन्हें हमारी पूरी सराहना और तारीफ मिलती है। हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं!
ओमान के रहने वाले अपने को-पायलट ने प्लेन के कॉपपिट में कैप्टन स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हमला किया। हाथापाई को दौरान प्लेन नीचे गिरने लगा। यह समझते हुए कि अगर उन्हें और यात्रियों को बचना है तो उन्हें तेजी से कुछ करना होगा, कैप्टन मच्छर ने कॉकपिट का दरवाजा खोला और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद क्रू और यात्रियों को हमले के बारे में आगाह किया।