दुबई से इजरायल जा रही फ़्लाइट को लेकर हाईजैक की आशंका, कोड्स मिलने के बाद फाइटर जेट्स भेजे गए! दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट की हाईजैक की आशंका है। विमान के अपहरण की आशंका के बीच इजरायल ने फाइटर जेट्स को अलर्ट किया है।
![]()
तेल अवीव: संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से इज़रायल जा रहे एक कमर्शियल विमान को बुधवार को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इससे कुछ समय के लिए विमान के हाईजैक होने की आशंका पैदा हो गई और इजरायल को अपने लड़ाकू विमान भेजने पड़े। फ्लाइट में 150 से ज्यादा इजरायली पैसेंजर सवार थे। प्लेन को सऊदी अरब की तरफ डायवर्ट किया गया। फ्लाइट से पहले इमरजेंसी कोड आया, फिर हाईजैक कोड आया।
इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू और इजरायल के रक्षा मंत्री की इमरजेंसी बैठक भी हुई। सुरक्षा अधिकारियों का हवाला देते हुए इजरायली मीडिया ने बताया कि यह घटना विमान के दो पायलटों के बीच हुए झगड़े की वजह से हुई और विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित थे। विमान सऊदी अरब के एक सिविल और मिलिट्री बेस, तबुक में उतरा। दुबई से इजरायल जा रही फ़्लाइट को,हाईजैक की आशंका के बाद सऊदी अरब के एक सिविल और मिलिट्री बेस, तबुक में उतरा।