दशहरे के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी,कई जगह रूट डायवर्ट तो कहीं कड़ी पाबंदी पूर्वी दिल्ली वाले अपडेट होकर निकलेंदशहरे के दौरान पूर्वी दिल्ली में कई रास्तों पर यातायात मार्ग परिवर्तन रहेगा। घर से निकलने से पहले यह जान लें कि किन मार्गों पर रोक है और कहां से जा सकेंगे।
दशहरे और रामलीला-दुर्गा पूजा के आयोजनों के चलते दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक पुलिस ने कड़े इंतजाम और रूट डायवर्जन लागू किए हैं।
पूर्वी दिल्ली के लिए ट्रैफिक अपडेट,पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में रामलीला और दुर्गा पूजा मेलों के चलते शाम 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक यातायात पर विशेष नियंत्रण और पाबंदियां रहेंगी।मुख्य आयोजन स्थलों के आसपास भारी पैदल भीड़ और पदयात्रियों के आवागमन की उम्मीद है।
यदि आप पूर्वी दिल्ली (जैसे लक्ष्मी नगर या आसपास के इलाकों) से निकल रहे हैं, तो गैर-जरूरी यात्रा से बचें और निकलने से पहले सही समय का आकलन करें।,नोएडा और ग्रेटर नोएडा में डायवर्जन ,नोएडा स्टेडियम (सेक्टर-21A) और सेक्टर 62: दोपहर 2:00 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक रास्तों पर डायवर्जन और वाहनों का प्रतिबंध लागू रहेगा।
स्टेडियम चौक, सेक्टर 12, 22,56 महर्षि आश्रम चौक, ग्रेट एवेन्यू सोसायटी तिराहे के पास रूट बदले गए हैं। एलिवेटेड रोड के नीचे से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग किया जा सकता है।सार्वजनिक परिवहन, निजी वाहनों की बजाय दिल्ली मेट्रो या अन्य सार्वजनिक साधनों का प्रयोग करें।