EC जाने पर अड़े राहुल-प्रियंका, आकाशवाणी कैंपस में 3 घंटे से धरना, अखिलेश-अभिषेक हिरासत में!विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोटर लिस्ट में कथित हेरफेर को लेकर मोर्चा खोल दिया है। राहुल और प्रियंका गांधी धरने पर बैठे हैं।
वोटर लिस्ट में कथित हेरफेर को लेकर विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष के नेता चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठे। वह चुनाव आयोग के कार्यालय जाने पर अड़े हुए हैं। कांग्रेस के दोनों सांसद डेढ़ घंटे से आकाशवाणी परिसर में बैठे हुए हैं।
इससे पहले राहुल गांधी को हाथों में तिरंगा लिए हुए बैरिकेड पर चढ़े हुए देखा गया। वहीं पुलिस ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को हिरासत में लिया।