सोना हुआ ₹4133 सस्ता, ₹1.48 लाख पर आया, चांदी के दाम भी ₹9297 घटे, इस महीने सोने की कीमत 8 हजार और चांदी 14 हजार कम हुई! सोने-चांदी के दाम में आज यानी 28 सितंबर को गिरावट रही। IBJA के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,133 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी 9,297 रुपए सस्ती होकर 2.23 लाख रुपए पर आ गई है।
सितंबर में अब तक 28 दिनों में सोना 8 हजार और चांदी 14 हजार सस्ती रुपए हुई है। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो अब 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.23 लाख रुपए पर आ गई है।
अमेरिका के केंद्रीय बैंक ‘फेडरल रिजर्व’ ने 3 साल में पहली बार ब्याज दरें बढ़ाई है। इससे सोने के दाम में गिरावट है।अमेरिका-ईरान जंग और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने को सपोर्ट मिल सकता है। निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में फिर चुन सकते हैं।
ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान, सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज) से क्रॉस चेक करें।