PM मोदी दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे । वो पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम से मुलाकात करेगे। इससे पहले शनिवार सुबह नए पदाधिकारियों की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ भी बैठक हुई।
बैठक के दौरान पीएम जेन–जी और सोशल मीडिया से जुड़े मुद्दों पर बात कर सकते हैं। आज ही BJP की नई टीम ने ‘युवा संवाद’ अभियान के जरिए 14 से 25 साल के युवाओं को जोड़ने का ऐलान किया गया है।

नई टीम की घोषणा 17 अगस्त को हुई थी। 65 सदस्यीय टीम में राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस लाया गया है।केंद्र सरकार ने यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम के जरिए कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों से सीधे जुड़ने की तैयारी की है।
बैठक में मंत्रियों की सोशल मीडिया पोस्ट की पहुंच पर भी चर्चा की गई । इसमें खासतौर पर युवा लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की बात भी कही गई।
नई टीम में 14 पुराने चेहरों को दोबारा जगह मिली है, जबकि 51 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। यानी 65 सदस्यों वाली टीम में करीब 78.5% नए चेहरे शामिल हैं।