हमीरपुर बाईपास पर ट्रस ब्रिज गिरा, 3 घायल,लॉन्चिंग के दौरान हादसा, 90मीटर लंबे पुल में आई तकनीकी खामी,अफरा-तफरी मची हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर बाईपास पर एनएच-103 पर हथली खड्ड के पास 90 मीटर लंबे ट्रस ब्रिज की लॉन्चिंग के दौरान यांत्रिक खराबी आने से उसका एक हिस्सा नीचे गिर गया, जिसमें 3 मजदूर घायल हो गए।
मसीयाना के पास हथली खड्ड, हमीरपुर जिला (हिमाचल प्रदेश)।
शिमला-मटौर फोरलेन कॉरिडोर (एनएच-103) के तहत हमीरपुर बाईपास निर्माण।

पुशिंग पद्धति से लॉन्चिंग के दौरान लॉन्चिंग नोज को पियर कैप पर रखते वक्त अचानक यांत्रिक/तकनीकी खराबी आना। हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं जिन्हें Medical College Hamirpur में भर्ती कराया गया है; एनएचएआई (NHAI) के अनुसार पुल के पियर (पिलर) को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।