हिमाचल में नवरात्र-दशहरा से पहले सैलानियों का सैलाब, पांच हजार से ज्यादा वाहन पहुंचे,त्रियुंड भी हुआ गुलजार धर्मशाला-मैक्लोडगंज में पर्यटन की रफ्तार तेज हो गई है। लंबे वीकेंड में 5 हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचने से सड़कों पर दबाव बढ़ा,

जबकि मैक्लोडगंज के होटलों की ऑक्यूपेंसी 60 फीसदी से ऊपर पहुंच गई। अब पर्यटकों का रुझान त्रियुंड की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है। गलू चेक पोस्ट पर पंजीकरण के लिए कतारें लग रही हैं। नवरात्र और दशहरा नजदीक होने से आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है!
हिमाचल प्रदेश में नवरात्र और दशहरा की छुट्टियों से ठीक पहले पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।वीकेंड और आगामी त्योहारों के चलते राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का सैलाब देखा जा रहा है।वीकेंड के दौरान हिमाचल के प्रवेश द्वारों और पर्यटन स्थलों पर 5,000 सेज्यादा पर्यटक वाहन पहुंच चुके हैं, जिससे कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी।
त्रियुंड ट्रैक हुआ गुलजार,धर्मशाला के पास स्थित मशहूर ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड में पर्यटकों की भारी रौनक लौट आई है। बड़ी संख्या में युवा और ट्रैकिंग के शौकीन धौलाधार की पहाड़ियों का रुख कर रहे हैं।होटल ऑक्यूपेंसी में उछाल: शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी जैसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में होटलों की बुकिंग में भारी इजाफा हुआ है, जिससे स्थानीय पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।
मैदानी इलाकों की गर्मी और भागदौड़ से राहत पाने के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से सबसे ज्यादा लोग हिमाचल पहुंच रहे हैं।