हिमाचल को केंद्र की बड़ी सौगात, पठानकोट-भरमौर NH पर बनेंगी 6 सुरंगें और पांगी के लिए 5 टनल,12 महीने रहेगी कनेक्टिविटीभरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामलीला मैदान लिल्ह में आयोजित जनसभा में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए चंबा के लिए केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत बड़ी विकास योजनाओं का ब्योरा रखा।
सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि प्रदेश में चल रही तमाम बड़ी विकास योजनाएं केंद्र की मोदी सरकार की देन हैं, जबकि राज्य सरकार केवल केंद्र को कोसने का काम कर रही है।
पठानकोट-भरमौर मार्ग को एनएचएआई में शामिल करवाना प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच का परिणाम है। आगामी दो महीनों में इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क निर्माण कार्य अत्यधिक गति पकड़ेगा, जिसमें छोटे फ्लाईओवर और 6 सुरंगों का निर्माण किया जाएगा।