प्रदेश के कई भागों में माैसम ने करवट बदली है। धर्मशाला में शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। अचानक बदले माैसम से तापमान में भारी गिरावट आई। शिमला में दिनभर माैसम साफ रहा। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम ने करवट बदली है। धर्मशाला में गुरुवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। दिन के समय जहां तेज धूप थी और तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था, वहीं शाम 5:30 बजे अचानक तेज हवाएं और हल्की बारिश शुरू हो गई। माैसम में आए बदलाव से तापमान में भारी गिरावट आई है।

तापमान लुढ़ककर 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के तुरंत बाद आसमान में एक शानदार नजारा देखने को मिला। कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट,28 सितंबर के लिए शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 26 सितंबर को शिमला, सोलन व सिरमाैर में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। 27 सितंबर को बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व किन्नाैर के लिए बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। सिरमाैर के लिए अंधड़ के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।