मक्का शहर के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है।यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का समेत 6 प्रमुख शहरों में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है। सऊदी अरब के इतिहास में हूती संकट शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब मक्का शहर के लिए इस तरह का सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है।

यह कदम तब उठाया गया जब हूतियों ने एक दिन पहले सऊदी के एक सैन्य एयरबेस को निशाना बनाकर कई मिसाइलें दागीं, जिसमें 13 लोग घायल हो गए थे।
अपने ‘नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म’ के जरिए मक्का, जिद्दा, ताइफ, आभा, जाजान प्रांत और यान्बू जैसे शहरों में रहने वाले लोगों के फोन पर ‘संभावित खतरे’ के यह आपातकालीन मैसेज भेजे हैं।