दिल्ली के मौसम को लेकर आईएमडी ने नया अपडेट जारी किया है। मंगलवार को तापमान सामान्य से नीचे रहा, वहीं आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत भी हैं। बारिश को लेकर भी विभाग ने नया पूर्वानुमान जारी किया है।

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिन में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो दौर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
अन्य मौसम केंद्रों की बात करें तो पालम में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। जबकि आया नगर में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है।