वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टोरंटो में कनाडाई निवेशकों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया, उन्होंने भारत के निरंतर विकास, युवा जनसंख्या, बढ़ती खपत और मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे पर जोर दिया, जिसमें UPI भी शामिल है।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश संरचनात्मक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, जो तेजी से शहरीकरण, बढ़ती मध्यवर्गीय आबादी और विश्वस्तरीय डिजिटल बुनियादी ढांचे द्वारा संचालित है। यह परिवर्तन अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर पैदा कर रहा है।
उन्होंने टोरंटो में भारतीय व्यापार समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निरंतर विकास, युवा जनसंख्या, बढ़ती खपत और गहरे होते पूंजी बाजारों का अनूठा संयोजन प्रस्तुत करता है।
सीतारमण ने कहा कि,भारत-कनाडा आर्थिक साझेदारी का उल्लेख करते हुए सीतारमण ने कहा कि भारतीय प्रवासी दोनों देशों के बीच एक रणनीतिक पुल का कार्य करते हैं। हाल के समय में द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और बढ़ती आर्थिक सहभागिता द्वारा समर्थित है।