श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के लिए रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को अपना पहला सीईओ नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वायुसेना में 43 वर्षों की देशसेवा के बाद श्रीराम मंदिर और रामभक्तों की सेवा का मौका मिलना उनके लिए भगवान राम का आशीर्वाद है।
सैन्य पृष्ठभूमि से आने वाले एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का विशाल प्रशासनिक अनुभव ट्रस्ट के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। अयोध्या में रोजाना आ रहे लाखों श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन व्यवस्था, मंदिर परिसर के सुरक्षा प्रबंधन और ट्रस्ट के दैनिक कार्यों को और अधिक पेशेवर व सुचारू ढंग से चलाने के लिए उनकी नियुक्ति को एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।
भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) को ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। नई दिल्ली में अपनी नियुक्ति की घोषणा के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए एयर मार्शल मिश्रा ने इसे अपना परम सौभाग्य बताया।अपनी इस नई और पावन जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए जितेंद्र मिश्रा ने कहा, ‘इतने सारे योग्य उम्मीदवारों में से मुझे इस पद के लिए चुना गया, यह मेरे लिए बहुत बड़े सौभाग्य की बात है।