बदल गया जेवर एयरपोर्ट का नाम अब होगा ,नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कैबिनेट बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ,जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
जेवर एयरपोर्ट को अब आधिकारिक तौर पर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर के नाम से जाना जाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई कैबिनेट बैठक में इस नाम बदलने के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से पास किया गया।
इस मेगा एविएशन प्रोजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मार्च 2026 को किया गया था।यह दिल्ली-NCR क्षेत्र का दूसरा बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जिसे भविष्य में देश का सबसे बड़ा एविएशन हब बनाने की तैयारी है!