उत्तर प्रदेश के झांसी में कांवड़ यात्रा के दौरान एक हेलीकॉप्टर बहुत नीचे उड़ रहा था। इसके तेज पंखों की हवा से सड़क किनारे रखा चाय का ठेला उड़ गया, बाइक चला रहे लोग नीचे गिर पड़े और कई बड़े होर्डिंग तथा बैनर फट गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

कांवड़ यात्रा पर फूलों की वर्षा करने के लिए हेलीकॉप्टर को बहुत नीचे लाया गया था।हेलीकॉप्टर काफी नीचे होने के कारण हवा का दबाव इतना बढ़ गया कि सड़क पर चल रहे लोग संभल नहीं पाए ।
जिससे नीचे पैदा हुए तेज हवा के बवंडर से अफरातफरी मच गई।चाय का ठेला हवा में हिलकर उलट गया। सड़क पर चल रहे बाइक सवार संतुलन खोकर गिर पड़े। रास्ते में लगे होर्डिंग और बैनर फट । स्थानीय लोगों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर काफी नीचे उड़ रहा था, जिससे यह स्थिति बनी ।