इंडोनेशिया, फिलीपींस और अफ्रीका से भारत पहुंचे कई और मेहमान! भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। इससे पहले इंडोनेशिया, फिलीपींस के अलावा अफ्रीकी देश नाइजीरिया से कई अन्य मेहमान भी भारत पहुंचे!
ब्रिक्स शिखर बैठक 2026 के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज भारत पहुंचेंगे। ब्रिक्स से इतर चीन के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
पीएम मोदी के साथ मुलाकात के संबंध में चीनी राजदूत जू फेइहोंग ने कहा, चीन और भारत , राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन, भारत के साथ मिलकर दोनों नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन के मुताबिक काम करेगा।
जिनपिंग के भारत आगमन से पहले चीन का रुख सकारात्मकपीएम मोदी और जिनपिंग की मुलाकात से पहले राजदूत फेइहोंग ने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक स्तर पर और दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य से संभालने, संचार को बढ़ावा देने, सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी जताई।
अच्छे पड़ोसी की तरह संबंधों का आनंद लेने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम एक-दूसरे की सफलता में सहयोग करने वाले साझेदार बने रहेंगे