केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की बीते सोमवार को एंजियोप्लास्टी हुई है। बीती 13 अगस्त को उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।
जेपी नड्डा की बीते सोमवार, 17 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) के कार्डियोलॉजी विभाग में एंजियोप्लास्टी की गई है। अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। एम्स द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में है।
उनका इलाज अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है। एम्स के मीडिया सेल की प्रभारी प्रोफेसर रीमा दादा ने इस संबंध में जानकारी साँझा की।
जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा की सेहत में सुधार हो रहा है। एंजियोप्लास्टी एक सामान्य प्रक्रिया है जो हृदय की धमनियों में रुकावट को दूर करने के लिए की जाती है। इस प्रक्रिया के बाद मरीज को कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जाता है।