रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। कोटा से दिल्ली, जबलपुर और मथुरा के बीच चलने वाली इन ट्रेनों से हजारों यात्रियों को सफर में राहत मिलेगी।
रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मंडल से होकर दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन), जबलपुर और मथुरा के बीच 3 जोड़ी (कुल 6) विशेष रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इस फैसले से त्योहारी सीजन में घर जाने वाले हजारों रेल यात्रियों को कन्फर्म टिकट पाने में मदद मिलेगी और उनका सफर आसान हो सकेग।
ख़बरों के अनुसार इन सभी विशेष ट्रेनों में अग्रिम टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यात्री रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर या आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना टिकट बुक करा सकते हैं। रेल प्रशासन ने स्टेशन परिसर और ट्रेनों के भीतर सुरक्षा तथा स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।![]()
प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त सहायता केंद्र और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि त्योहार के अवसर पर यात्रा करने वाली महिलाओं और परिवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से टिकट बुकिंग कराएं और केवल अधिकृत स्रोतों से ही ट्रेनों की समय सारिणी की जानकारी लें। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन 24 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी।