जालंधर में एलपीयू छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया16 घंटे से NH बंद, पुलिस की गाड़ियां फूंकी, छात्रों पर लाठीचार्ज, LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल,जालंधर में एलपीयू छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें हटाया। इस दौरान पथराव हुआ और पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी गई।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की छात्रा से रेप के दावे का बाद छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। करीब 16 घंटे से छात्रों ने जालंधर-फागवाड़ा हाईवे को जाम कर रखा है। प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। साथ ही पुलिस की कई गाड़ियों में आग लगा दी।
पत्थरबाजी में पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस की गाड़ियों में आगजनी के चलते धमाके हो रहे हैं और ऊपर तक धुआं उठ रहा है। पुलिस अब आंसू गैस के गोले लेकर पहुंची है।जालंधर में एलपीयू छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें हटाया।इस दौरान पथराव हुआ और पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी गई।संत बाबा बलबीर सिंह के गाड़ियों के काफिले को भी पुलिस ने बर्गर किंग के सामने रुकवा दिया और आगे न जाने की हिदायत दी।
रात 09:25 बजे एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्टूडेंट एलपीयू के गेट के बाहर से निकलकर फ्लाईओवर के ऊपर आना शुरू हो गए। पुलिस को वहां से पीछे हटना पड़ा। पुलिस ने आंसू गैस के दो गोले छोड़े। पुलिस का गाड़ियों में आग लगाने के लिए पेट्रोल बम का इस्तेमाल!
प्रदर्शनकारी लोहे की रोड लेकर घूम रहे हैं। पुलिस की गाड़ियों को जलाने के लिए पेट्रोल बम का इस्तेमाल कियाहै यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर से लगातार तोड़फोड़ की जा रही है।