खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन परियोजना ने गति पकड़ ली है, जिसके पहले चरण में 19 किलोमीटर ट्रैक के लिए मिट्टी भराई का काम लगभग पूरा हो गया है।लंबे समय से प्रतीक्षित खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन परियोजना के निर्माण कार्य ने अब गति पकड़नी शुरू कर दी है। बांसी तहसील में करमा से गौरी तक करीब 19 किलोमीटर हिस्से में मिट्टी डालने और भराई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
परियोजना के प्रथम चरण में 54 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण होना है। इसके लिए ट्रैक बिछाने से पहले रेलवे लाइन के लिए जमीन को तैयार करने का काम तेजी से कराया जा रहा है। शेष हिस्से में भी जल्द ही कार्य शुरू कराने की तैयारी है। निर्माण की रफ्तार बढ़ने से क्षेत्रवासियों में वर्षों से देखे जा रहे रेल सुविधा के सपने के साकार होने की उम्मीद मजबूत हुई है।