ब्रिक्स के ओपन सेशन के लिए भारत मंडपम पहुंचे पीएम मोदी, कई राष्ट्राध्यक्ष बैठक के लिए पहुंचे! ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक के बाद आज दूसरे दिन ओपन सेशन के लिए प्रधानमंत्री मोदी के बाद अब विदेशी मेहमान भी भारत मंडपम पहुंचने चुके हैं। अब ग्रुप फोटो का इंतजार किया जा रहा है।
ब्रिक्स से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन भारत मंडपम में कई प्रमुख विदेशी राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे।
वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत मंडपम पहुंचे।
भारत मंडपम पहुंचे पीएम मोदी
दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम पहुंचे। सम्मेलन के दूसरे दिन ब्रिक्स देशों के बीच वैश्विक सहयोग, आर्थिक विकास, व्यापार, सुरक्षा और समसामयिक अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है।
सके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।