मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सामने भीषण आग, लपटों से घिरे दो गेस्ट हाउस,21 लोगों ने भागकर बचाई जानमुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सामने दो गेस्ट हाउस में भीषण आग लग गई, जिससे 21 लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया।रेलवे स्टेशन के सामने एक गेस्ट हाउस में भड़की आग कुछ मिनटों में दूसरे गेस्ट हाउस तक पहुंच गई। दोनों गेस्ट हाउस में बने करीब दस कमरों में रुके 21 लोगों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। आग लगने से आसपास के इलाके में खलबली मच गई। आसपास के तमाम होटलों में खाना रहे लोग भाग निकले।
रलवे स्टेशन के सामने मुरादाबाद निवासी राजू का दास और श्याम मोहन का विनायक नाम से गेस्ट हाउस है। इन दोनों के गेस्ट हाउस के पहले तल पर लकड़ी के केबिन बने हुए है। जिसमें टिकट काउंटर के अलावा अन्य काम होता है।बुधवार की रात करीब 11.50 बजे शार्ट सर्किट से दास गेस्ट हाउस में आग लग गई। काउंटरों में मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया!