मुंबई में बड़ा हादसा,कुर्ला में 13 मंजिला इमारत के बिजली के डक्ट में लगी आग, तीन बच्चों समेत नौ घायल!मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में मंगलवार सुबह 13 मंजिला कोहिनूर एचडीआईएल इमारत के बिजली के डक्ट में आग लग गई। हादसे में तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, आग सुबह 6:53 बजे लगी और दमकल कर्मियों ने 7:21 बजे तक उस पर काबू पा लिया।मुंबई के कुर्ला इलाके में मंगलवार सुबह 13 मंजिला आवासीय इमारत के बिजली के डक्ट में आग लग गई। इस घटना में तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए।
अधिकारियों के मुताबिक, आग सुबह करीब 6:53 बजे कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर एचडीआईएल बिल्डिंग नंबर 5 में लगी। आग बिजली के तारों और डक्ट में फैल गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
इमारत में धुआं भर जाने से आठ लोगों को दम घुटने की शिकायत हुई। वहीं, एक व्यक्ति के दाहिने पैर में चोट आई है। घायलों में पांच साल का एक बच्चा, दो किशोरियां और एक बुजुर्ग भी शामिल हैं।
सभी को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।घटना की सूचना मिलने के बाद मुंबई अग्निशमन दल, पुलिस, बिजली कंपनी, 108 एंबुलेंस सेवा और वार्ड के कर्मचारियों को मदद के लिए तैनात किया गया। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।