मुंडका के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को सीएनजी पंप पर ट्रक में गैस भरते समय उसके सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में एक की मौत और छह लोगों के घायल होने की प्रारंभिक सूचना है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी सा माहौल ।
मुंडका के टिकरी कलां में एक सीएनजी पंप पर ट्रक में गैस भरते समय सिलेंडर में धमाका हो गया, जिसमें एक की मौत और छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया और घटना के कारणों की जांच जारी है।
दमकल विभाग के अनुसार, घटना टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सीएनजी पंप पर शाम करीब साढ़े तीन बजे हुई। ट्रक में सीएनजी भरने के दौरान अचानक उसके सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां, एक वाटर बाउजर और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे।