नेपाल में आई बाढ़ से भारी नुकसान । काफी संख्या में जनहानि भी हो सकती है। घटना स्थल पर हेलिकॉप्टर भेजे गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी ।तिब्बत की ओर से अचानक आई भीषण बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले के टिमुरे बाजार क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। लेन्दे खोला में आई बाढ़ से रसुवा सीमा नाके पर बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।
खबरों के अनुसार, टिमुरे सहित आसपास के दो बाजार बाढ़ से पूरी तरह तहस-नहस हो गए हैं। विनाशकारी बाढ़ में 7 लोगों की मौत हो गई है। 1000 लोगों के बहने की भी आशंका है। हालांकि,अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ से हुए भारी तबाही के बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की आपात बैठक बुलाई है।प्रधानमंत्री शाह सीधे ही प्रभावित क्षेत्रों के प्रमुख जिलाधिकारियों से संपर्क में हैं और हर पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

रसुवा के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी ध्रुव प्रसाद अधिकारी के अनुसार, बाढ़ ने बाजार और कस्टम कार्यालय क्षेत्र को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि रसुवा भन्सार क्षेत्र में बड़ी संख्या में वाहन और अन्य सामान मौजूद थे, जो बाढ़ में बह गए। पिछले साल की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए स्थान पर हाल ही में बनाया गया नया पुल भी इस बाढ़ में बह गया है।
अचानक आई भीषण बाढ़ से टिमुरे बाजार की बस्ती प्रभावित हुई। अचानक आई बाढ़ से निचले तटीय क्षेत्र में जलविद्युत परियोजनाओं के बह जाने और बस्तियों में बाढ़ का पानी घुसने की भी खबर मिली है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य के लिए नेपाली सेना के दो हेलीकॉप्टर रसुवा के लिए रवाना हुए हैं। नेपाली सेना के प्रवक्ता एवं ब्रिगेडियर जनरल राजाराम बस्नेत के अनुसार दोनों हेलीकॉप्टर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की ओर भेजे गए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी हेलीकॉप्टर कंपनियों को भी तैयार अवस्था में रहने का निर्देश दिया है।
प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के सचिवालय के अनुसार, सभी हेलीकॉप्टर कंपनियों को आवश्यक होने पर तत्काल परिचालन के लिए तैयार रहने को कहा गया है। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के सचिवालय के अनुसार, सभी हेलीकॉप्टर कंपनियों को आवश्यक होने पर तत्काल परिचालन के लिए तैयार रहने को कहा गया है।