बिहार के गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी घोषणा की गई है। राज्य में वर्ष 2026-27 के लिए 11 लाख 18 हजार 937 नए पक्के मकानों का लक्ष्य मंजूर किया गया है।
इससे कच्चे घरों में रहने वाले लाखों परिवारों को अपने पक्के आशियाने का सपना पूरा होने की उम्मीद है। इस फैसले को बिहार के ग्रामीण और गरीब परिवारों के लिए अहम कदम माना जा रहा है।पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 2 लाख 35 हजार आवासों का गृह प्रवेश भी कराया गया।

यानी बड़ी संख्या में परिवार अब अपने नए पक्के घरों में रहने की शुरुआत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के लिए सम्मान और उपलब्धि का दिन बताया। उन्होंने कहा कि आवास योजना गरीब परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है।
दो साल में करीब 19 लाख लोगों को मिला पक्का घर,सरकार के अनुसार, पिछले दो वर्षों के दौरान बिहार में करीब 19 लाख लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है।
अब नए लक्ष्य के तहत 11 लाख से ज़्यादा परिवारों को योजना से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। सरकार के अनुसार इससे कच्चे और असुरक्षित मकानों में रहने वाले परिवारों की संख्या कम होगी और ग्रामीण इलाकों में बेहतर आवास व्यवस्था विकसित होगी।