प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा देश भर में एक महीने का सेवा संकल्प अभियान शुरू करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने यह जानकारी साँझा की । यह अभियान हर साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा का विस्तार होगा।
विनोद तावड़े के अनुसार , ‘हर साल भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश भर में सेवा पखवाड़ा मनाती है।
पार्टी इस दौरान सेवा सेतु अभियान भी चलाएगी। इसके तहत उन लोगों की मदद की जाएगी जो दस्तावेजों की कमी या अन्य समस्याओं के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
इस अभियान के तहत ‘अगर किसी का नाम आयुष्मान योजना में छूट गया है, तो वह वहां आकर फार्म भर सकता है। अगर पीएम किसान सम्मान निधि में कोई दिक्कत है, तो उसे इन दिनों में ठीक कराया जा सकता है। सेवा सेतु अभियान के जरिए सभी को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास होगा।’